गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026 · Digital Personal Data Protection Act, 2023 के अनुरूप
हम क्या इकट्ठा करते हैं
- खाता: Google login से नाम, email, profile photo। चैनल का नाम (आप देते हैं)।
- उपयोग: आपके चुनाव (मूड/स्टाइल/बोल), बने ट्रैक, licences, disputes, tools के inputs — सेवा देने और record के लिए।
- भुगतान: Razorpay संभालता है; हमारे पास कार्ड/UPI विवरण नहीं आते — सिर्फ़ order/payment ID।
- तकनीकी: IP, browser, पेज — Cloudflare के analytics (cookie-less) और सुरक्षा के लिए।
हम कैसे उपयोग करते हैं
ट्रैक बनाने, लाइसेंस जारी करने, verify page चलाने, भुगतान, support, और सेवा सुधारने के लिए। आपके prompts/बोल AI provider (Google Gemini API, paid tier) को भेजे जाते हैं — Google के terms के अनुसार paid API data से मॉडल training नहीं होती।
Public क्या है
Verify page (https://creatorguruai.com/verify/ID) public है: उस पर licence ID, licensee का नाम, चैनल नाम, ट्रैक title, fingerprint और तारीखें दिखती हैं — यही लाइसेंस का उद्देश्य है। Email public नहीं होता। Samples (admin द्वारा चुने) public हैं।
साझा करना
हम डेटा बेचते नहीं। साझा सिर्फ़: Google (AI generation, login), Razorpay (भुगतान), Cloudflare (hosting/storage), और कानून के तहत माँगे जाने पर।
Cookies
सिर्फ़ login session cookie (30 दिन) और Razorpay checkout की cookies। Tracking cookies नहीं।
आपके अधिकार
अपना डेटा देखना, सुधारना, हटवाना, या शिकायत — WhatsApp/email पर; 7 कार्यदिवस में जवाब। खाता हटाने पर personal data हट जाता है; licensed ट्रैक का verify record (licence ID, fingerprint, licensee नाम) रखा जाता है ताकि आपका लाइसेंस आगे भी verify हो — चाहें तो उसे भी हटवा सकते हैं, पर तब verify page बंद हो जाएगा।
बच्चे
सेवा 18+ के लिए है।
संपर्क
Data/grievance officer: CreatorGuru, Lucknow — site footer के WhatsApp/email पर।
Creator