CreatorGuru

CreatorGuru के बारे में

वही घिसे-पिटे 50 ट्रैक नहीं — आपका अपना म्यूज़िक।

CreatorGuru लखनऊ के एक पत्रकार ने बनाया है, जो खुद रोज़ कंटेंट की दुनिया में है और जिसने देखा कि भारत के लाखों creators के पास अपने वीडियो के लिए या तो वही मुफ़्त 50 ट्रैक हैं जो सबके वीडियो में बजते हैं, या महँगी विदेशी libraries — और दोनों में भारतीय संगीत लगभग नहीं।

यहाँ हर ट्रैक आपके चुनाव से नया बनता है — ढोल, बाँसुरी, सितार, शहनाई; बॉलीवुड से भोजपुरी तक — और हर खरीद पर unique ID वाला लाइसेंस सर्टिफिकेट और public verify page मिलता है, ताकि copyright claim आए तो proof आपके हाथ में हो।

हम क्या नहीं हैं: हम किसी गायक या गाने की नकल नहीं बनाते, और हम "100% claim-proof" का दावा नहीं करते — platform के filters कभी-कभी गलत भी होते हैं। इसलिए हम proof और dispute में मदद देते हैं।

संपर्क: footer में WhatsApp/email। Press kit: /press।